वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पायलट ब्रांच को किया लॉन्च, कहा देश में बैंकिंग व्यवस्था को मिलेगी मजबूती - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 30 January 2017

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पायलट ब्रांच को किया लॉन्च, कहा देश में बैंकिंग व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली:  
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पायलट ब्रांच को लॉन्च कर दिया। 
जेटली ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक दो जगहों रायपुर और रांची से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट बैंक से देश में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं 650 जिलों में पेमेंट बैंक की ब्रांच होगी और सभी क्षेत्रों में इन ब्रांच को डाकघरों से जोड़ा जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि पोस्ट ऑफिस का नेटवर्क बहुत बड़ा है। इसका इस्तेमाल बैंकिंग सिस्टम में करना बेहतर होगा। इसमें पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक की बड़ी भूमिका होगी। करीब 1 लाख 55 हजार पोस्ट ऑफिस एक बैंक की तरह काम करेंगे। ये बैंक छोटी राशि जमा करने और उसको ट्रांसफर करने का काम करेंगे। 
जन-धन खातों को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए जेटली ने आगे कहा, 'जन-धन खातों के नाम पर खाते तो खुल गए लेकिन इनमें पैसे नहीं है। हालांकि अब देश के गरीब लोगों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर हो रहे है।'
पेमेंट बैंक के बारे में बात करते हुए जेटली ने कहा कि इसका असर अब सामने आएगा। देश में करीब सवा लाख बैंकों के ब्रांच हैं और 2 लाख एटीएम हैं। वहीं देश में 75 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास डेबिट कार्ड्स हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) को पेमेंट बैंक का लाइसेंस दे दिया है। ऐसे में अब डाकघर भी पेमेंट बैंक का काम करना शुरू कर देगा। यह बैंक छोटी राशि जमा करने और उसको ट्रांसफर करने का काम भी करेंगे। इन बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग और कुछ अन्य सेवाएं भी मिलेंगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status