ई-नीलामी में हिस्सा लेने से करीब 24 घंटे पहले बोली लगाने वाले एयरक्राफ्ट से जुड़ी तमाम जानकारियां जैसे एयरक्राफ्ट की विशेषताएं, इससे संबंधित कागजात आदि के बारे में पूर्ण विवरण विभाग से ले सकते हैं। इस नीलामी के दिशा निर्देश के तहत एयरक्राफ्ट की नीलामी में सफल होने के बाद इस नीलामी प्रक्रिया से जुड़े किसी तरह के टर्म और कंडिशन या एयरक्राफ्ट से जुड़े किसी मामले पर सवाल नहीं उठा सकता है।
संभावित बोलीदाताओं को 14 मार्च तक एमएसटीसी को ब्याज मुक्त बोली से पहले एडवांस पेमेंट प्रस्तुत करना होगा। भारतीय बोलीदाताओं के लिए ईएमडी एडवांस पेमेंट 50 लाख रुपये रखी गयी है जबकि विदेशियों के लिए यह रकम 75,000 डॉलर है। पिछले वर्ष मार्च में विभाग ने बांबे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में दावा किया था कि सेवा कर मामले में माल्या की कुल विवादित 535 करोड़ रुपये रकम है।

No comments:
Post a Comment