सुरजेवाला ने कहा है कि नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया' बन गया है, पिछले 43 दिनों में उन्होंने 126 बार नियम बदले हैं. करीब 9 करोड़ कर्मचारियों की मेहनत की कमाई पर सरकार ने 8.8 फीसदी ब्याज दर को कम करके 8.65 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से सीधे तौर पर यह साफ हो गया है कि मोदी सरकार कर्मचारी विरोधी है.
बता दें कि RBI ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि जिन खातों के साथ नो योर कस्टमर (KYC) उपलब्ध हैं, उनमें 5000 से ज्यादा की रकम जमा कराने पर कोई पाबंदी नहीं होगी, उनमें जितनी भी राशि, जितनी बार चाहे जमा कराई जा सकेगी और इस पर कोई पूछताछ नहीं होगी.
No comments:
Post a Comment