सवा करोड़ रुपए की तो चाय की चुस्कियां ले गई ‘आप’ की सरकार! - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 21 December 2016

सवा करोड़ रुपए की तो चाय की चुस्कियां ले गई ‘आप’ की सरकार!

नई दिल्ली। आम आदमी का नारा देनी वाली दिल्ली सरकार की आरटीआई ने पोल खोल दी है। यूँ तो आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के हित का नारा देकर दिल्ली की सत्ता में आ गई। लेकिन उसके बाद क्या हुआ वो सबके सामने है। आरटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल सरकार ने महज डेढ़ साल में सवा करोड़ रुपए चाय की चुस्कियां लेने में ही खर्च किये हैं। आपको सुनने में यह बात भले ही अजीब लग रही हो लेकिन यह सच है और खुद दिल्ली सरकार ने इसकी जानकारी RTI को दी है।

करोड़ रूपये खर्च

दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एक आरटीआई के जवाब में दिल्ली सरकार की प्रशासनिक शाखा ने बताया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने बीते डेढ़ साल में करीब सवा करोड़ रुपए महज चाय-नाश्ते पर खर्च किए हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी साफ़ है कि बिजली और पानी के लिए भी 18 लाख रुपए का खर्चा किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status