राजे मंत्रिमंडल विस्तार, कौन IN और कौन OUT - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 10 December 2016

राजे मंत्रिमंडल विस्तार, कौन IN और कौन OUT

जयपुर। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नए मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरे को शामिल किया गया है। इनमें दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 4 विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दो मंत्रियों को प्रमोट भी किया गया है। और दो राज्यमंत्रियों को बाहर का भी रास्ता दिखाया गया है।

दो कैबिनेट और चार राज्यमंत्री बनाए गए

बहरोड़, अलवर के विधायक डॉ जसवंत यादव और निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ से विधायक श्रीचंद कृपलानी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा खंडेला विधायक बंसीधर बाजिया, भोपालगढ़, जोधपुर विधायक कमसा मेघवाल, बांसवाड़ा विधायक धनसिंह रावत और चौरासी, डूंगरपुर विधायक को राज्यमंत्री बनाया गया है।

दो मंत्रियों की हुई विदाई

राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी टीम वैसे भी अच्छा काम कर रही थी। अब बाकी के दो साल बचे हैं, इसमें प्रदेश को आगे लेकर जाना है। इस मकसद से ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। बाकी लोग भी जुट जाएं। राजस्थान राजनीति से जुड़े जानकारों का कहना है कि पिछले तीन साल के दौरान ‘सरकार आपके द्वार’ संभाग स्तरीय दौरे की फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर सभी मंत्रियों और विधायकों के कामकाज का आकलन किया गया और यह फैसला लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status