छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 10 December 2016

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के जिले धमतरी में बीती रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गये। बहरहाल घायलों का इलाज जारी है।बताया जाता है कि हादसे का शिकार चन्द्रपुर, महाराष्ट्र से शादी से लौट रहा एक मुस्लिम परिवार हुआ। पुलिस के मुताबिक केशकाल निवासी मो. हनीफ का परिवार शादी में शामिल होने के लिए टाटा सफारी से चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) गया था।

शादी से लौटते समय देर रात 2 बजे गाड़ी अनियंत्रित हो और ग्राम संबलपुर (भानपुप्रतापपुर) के पास पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन में सवार सात लोगों में से अनीशा बानो (35) पति मूसा मोफाती केशकाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहीदा बानो (38), मो. हनीफ, मूसा मोफाती (42), आदिल मेमन (17), जैनम बानो व वाहन चालक नेमीचंद नायक (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रायपुर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल ले जाते समय शाहिदा बानो (40) पति मो. हनीफ तथा वाहन चालक नेमीचंद नायक (32) ग्राम अडेंगा की रास्ते में ही चारामा के पास मौत हो गई। अन्य घायलों में आदिल मेमन और जैनम बानो को राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मूसा मोफाती का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में जारी है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status