नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद पूरे देश में सोने, नगद की बरामदगी लगातार जारी है। इसी सिलसिले में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर से पुराने नोटों और सोने के साथ एक यात्री को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक यात्री के पास 1.170 किलो सोना था साथ ही 2.77 लाख रुपए के पुराने 500 और 1000 के नोट थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह पहली दफा नहीं है जब इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सोना बरामद किया गया है। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर 6 यात्रियों को 16 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। सभी यात्री दुबई से दिल्ली आ रहे थे। CISF ने बच्चों के डायपर से सोना बरामद किया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment