डोमेस्टिक फ्लाइट में अब आधार नंबर ही होगी आपकी आईडी प्रूफ - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 18 December 2016

डोमेस्टिक फ्लाइट में अब आधार नंबर ही होगी आपकी आईडी प्रूफ

नई दिल्ली। अब आपको डोमेस्टिक फ्लाइट में सफर करने के लिए अपने साथ आईडेंटिटी प्रूफ रखने की जरूरत नहीं होगी। आपका यूआईडी नंबर यानी की आधार नंबर ही इसके लिए काफी होगा। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के पैरामीटर तय करने वाली एजेंसी इस पर काम कर रही है। जिसके तहत आधार कार्ड दिखाकर चेकइन और चेकआउट की सुविधा दी जाएगी।

इस योजना के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट में आईकार्ड के तौर पर ड्राइविंग लाइसेस, वोटर आईडी, पासपोर्ट अपने साथ ले जाना जरूरी नहीं होगा। यह प्रोजेक्ट फिलहाल हैदराबाद एयरपोर्ट पर चल रहा है। जल्द ही इसे अन्य बड़े एयरपोर्ट पर शुरू किये जानी की तैयारी चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status