जे शेखर रेड्डी को CBI ने किया गिरफ्तार, मिली थी 181 करोड़ की संपत्ति - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 21 December 2016

जे शेखर रेड्डी को CBI ने किया गिरफ्तार, मिली थी 181 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली : सीबीआई ने जे शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 181 करोड़ की संपत्ति पकड़ी गई थी। जे शेखर रेड़डी को तमिलनाडु के मुख्य सचिव का करीबी माना जाता है और उनके घर आयकर विभाग ने छापा मारा है।

बाते दें कि आईटी अधिकारियों ने पिछले दिनों शेखर रेड्डी और उनके दो सहयोगियों के परिसर से कथित तौर पर 130 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं, जिसमें 70 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नए नोट भी शामिल हैं। इसके साथ ही उनके पास से 100 किलो से अधिक का सोना भी बरामद हुआ था।

 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status