मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने आज अपने 53वें बर्थडे के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म का नाम होगा ‘आ गया हीरो’ और यह अगले साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
अपनी इस फिल्म को लेकर गोविंदा बेहद उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ”आ गया हीरो’ पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होगी। इसमें किसी को दिमाग लगाने की जरूरत नहीं होगी। फिल्म में ऑडियंस असली गोविंदा का दीदार करेगी।’
गोविंदा आगे बताते हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और अब वो अपना वजन भी कम करने जा रहे हैं। फिल्म की स्टोरी पूरी तरह से कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर होगी। इसलिए ऑडियंस को बहुत मजा आएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment