नई दिल्ली। रविवार को सरबजीत की बहन दलबीर कौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं, आपको बता दंे कि इससे पहले वह कांग्रेस और अकाली दल की भी सदस्य रह चुकी हैं। ज्ञात हो कि सरबजीत को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान कोर्ट ने सजा ए मौत की सजा सुनाई थी, सरबजीत को बचाने के लिए उनकी बहन दलबीर ने पूरा प्रयास किया पर उन्हें बचा पाने में वो असफल रही थीं।
गौरतलब है कि सरबजीत गलती से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद उनपर पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरेाप लगा था। लाहौर के फैसलाबाद मे हुए आतंकी हमले के लिए भी पाकिस्तान कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे मौत की सजा सुनाई थी, उन्हें बचाने के लिए उनकी बहन दलबीर कौर ने पूरा प्रयास किया था लेकिन लाहौर जेल में बंद सरबजीत पर एक दिन साथी कैदियों ने उनपर हमला कर दिया था जिसमें उनकी मौत हो गई।
सरबजीत की बहन ने उन्हे सजा मुक्त कराने का पूरा प्रयास किया था जिसके बाद पाकिस्तान कोर्ट ने सरबजीत के मृत्युदंड की सजा तो टाल दी थी लकिन उन्हें जेल से मुक्त नहीं किया था। सरबजीत के मौत के बाद उनपर एक फिल्म भी बनाई गई जिसे अब आस्कर के लिए नामित किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment