नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. हालांकि उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन घने कोहरे के कारण हवाई, रेल एवं सड़क यातायात बाधित रहा.
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा रहा. जबकि असम, मेघालय, झारखंड, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुछ स्थानों में मध्यम कोहरा छाया रहा.
राजधानी दिल्ली में आसमान मुख्य तौर पर साफ रहा. हालांकि राजधानी में सुबह घना कोहरा था, जिससे 84 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई, जबकि 37 अन्य ट्रेनों का समय पुन:निर्धारित किया गया.
राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का औसत तापमान है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment