दिल्ली बदनाम, निर्भया की बरसी पर मासूम के साथ बलात्कार - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 16 December 2016

दिल्ली बदनाम, निर्भया की बरसी पर मासूम के साथ बलात्कार

नई दिल्ली: मानवता को एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, एक बार फिर एक मासूम के साथ रेप किया गया है। आपको बता दें कि आज निर्भया केस की बरसी है और आज के ही दिन देश की राजधानी से रेप की खबर सामने आई है।
कार में रेप
दिल्ली के मोतीबाग इलाके में 20 साल की लड़की के साथ कार में रेप किया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है पीड़िता नोयडा की रहने वाली है। 20 वर्षिय पीड़िता के साथ रेप तब किया गया जब वह रात 9 बजे एम्स के पास बस का इंतज़ार कर रही थी।

तभी एक कार में एक व्यक्ति आया जिसने उसे घर छोड़ने की बात कही। थोड़ी ही देर बाद ड्राइवर ने डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। रेप में इस्तेमाल कार CISF के कॉन्स्टेबल की बताई जा रही है जो कृषि भवन में तैनात है इसलिए कार पर गृह मंत्रालय का स्टिकर लगा है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status