संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के आगामी महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तीन शीर्ष पदों पर महिलाओं को नियुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को नाइजीरिया की अमीना जे. मोहम्मद को उप महासचिव और दो अन्य महिलाओं को भी प्रबंधन के प्रमुख पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुटेरेस की ओर से एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में की। गुटेरेस एक जनवरी को मौजूदा महासचिव बान की-मून की जगह लेने जा रहे हैं।
दुजारिक के अनुसार, गुटेरेस ब्राजील की मारिया लुइजा रिबेइरो विओटी को कैबिनेट प्रमुख और क्यूंग-वा कांग को नीतियों से संबंधित मामलों पर उनकी विशेष सलाहकार के पद पर नियुक्त करने जा रहे हैं। वह नीति संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष सलाहकार के पद को शुरू करने की इच्छा रखते हैं।
गुटेरेस ने सोमवार को नौवें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ प्रबंधन समूह के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर प्रतिबद्धता जताई। उनका मानना है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने तक संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष पदों पर पूरी तरह से लैंगिक समानता होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment