विजयवाड़ा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वैंकेया नायडू ने आज कहा कि बैंको और एटीएम से राशि निकालने समेत सभी तरह के प्रतिबंधो पर से जल्द ही रोक हटा ली जायेगी और सभी राज्यों में नये नोटों की आपूर्ति की जा रही है। नायडू ने यहां कहा कि बैंको और एटीएम से राशि निकालने में लोगों को हो रही परेशानानियों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक दो दिन में और वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगाने के लिये केंद्र सरकार की ओर से नये नोटों पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन विपक्षी पार्टियां समर्थन इसमें सहयोग नहीं कर रही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस मामले को लेकर संसद ठप करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विमुद्रीकरण से करोडों लोगों को लाभ होगा। काले धन रखने वाले और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों का इससे नुकसान होगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद के हरिबाबू ने स्वीकार किया कि विमुद्रीकरण के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं। हरिबाबू ने कहा“ अगर विपक्षी दल इस मामले में संसद में चर्चा करने की अनुमति दे तो केंद्र सरकार सभी आशंकायों और डर को दूर कर देगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment