नसबंदी जैसा होगा नोटबंदी का हाल: लालू - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 17 December 2016

नसबंदी जैसा होगा नोटबंदी का हाल: लालू

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को डिमोनीटाइजेशन पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी का वही हाल होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से कालाधन वापस नहीं आएगा।

आरजेडी सुप्रीमो ने नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन की बात भी कही है। पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ अहम बैठक में बैठक में लालू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नोटबंदी को नाकाम बताया है।
 लालू ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानी को खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने 50 दिन का वक्त मांगा था। इसमें 40 दिन गुजर चुके हैं। कालाधन वापस नहीं आया। नोटबंदी का फैसला फेल हो चुका है। मैंने आज अर्थशास्त्रियों को बुलाया है, उनके साथ नोटबंदी के फायदे और नुकसान पर चर्चा करूंगा। अब जेडीयू और आरजेडी नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन करेगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status