‘प्रभु’ का फरमान: RAC टिकट कंफर्म होने पर भी मिलेगी सिर्फ आधी बर्थ - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 17 December 2016

‘प्रभु’ का फरमान: RAC टिकट कंफर्म होने पर भी मिलेगी सिर्फ आधी बर्थ

नई दिल्ली. रेलवे की कमान अब ‘प्रभु’ के हाथों में है। ऐसे में अब ये भूल जाइए कि यदि आपके पास RAC स्टेटस का टिकट है तो आपको कंफर्म बर्थ मिल जाएगी। RAC टिकट पर अब सिर्फ आधी बर्थ मिलेगी। ये खबर यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। गौर करने वाली बात ये है कि आधी बर्थ देने के एवज में रेलवे आपसे टिकट का पूरा पैसा वसूल करेगा।

अपने नए सर्कुलर में रेलवे ने आरएसी बर्थ की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी तो हो जाएगी, लेकिन यात्रियों की परेशानी बढ़नी तय है। क्योंकि आरएसी बर्थ पर दिन में तो किसी तरह सफर किया जा सकता है, लेकिन रात के वक़्त आधी सीट पर सिकुड़ कर सोना आसान नहीं है।

नए नियम से दोगुनी कमाई करेगा रेलवे
रेलवे के आला अफसरों के मुताबिक, साइड की बर्थ पूरी तरह से आरएसी करने से रेलवे को एक साल में तकरीबन 1500 करोड़ रुपये का फायदा हो पाएगा। इससे जहां एक तरफ ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे, वहीं दूसरी तरफ घाटे की मार झेल रही रेलवे का घाटा कुछ हद तक कम हो पाएगा, लेकिन यात्री सुविधा के लिहाज से इस फैसले को बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आप पैसा पूरी बर्थ का देंगे, लेकिन सफर बैठकर करेंगे।
 इन कोचों में होगी आरएसी बर्थ
यह बढ़ोतरी स्लीपर, थ्री-टियर और टू-टियर एसी श्रेणी के कोच में की गई है। सर्कुलर के मुताबिक, अब स्लीपर क्लास के हर कोच में अब साइड लोअर की 7 सीटें आरएसी के लिए आरक्षित की गई हैं, यानी इनपर कुल 14 यात्री सफर करेंगे। पहले इसमें 5 सीटें आरएसी के लिए थी, जिनपर 10 यात्री सफर करते थे। वहीं, थ्री-टियर एसी क्लास के हर कोच में आरएसी बर्थ की संख्या 4 कर दी गई है, जिनपर 8 यात्री सफर कर सकेंगे। पहले इसमें 2 सीटें आरएसी के लिए थी, जिनपर 4 यात्री सफर करते थे। इसी तरह टू-टियर एसी क्लास के हर कोच में अब 3 बर्थ आरएसी के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनपर 6 यात्री सफर कर सकेंगे। पहले इसमें 2 बर्थ थे, जिनपर 4 यात्री बैठकर सफर करते थे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status