झाबुआ। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ की पुलिस अब हाईटेक होने जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुविधा के मद्देनजर हर थाने के लिए एक सरकारी व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है, ताकि चौकियों और थाने के फोन नहीं मिल पाने की शिकायतों को दूर किया जा सके।
इसके लिए सभी थाना-चौकियों एवं कंट्रोल रुम को व्हाट्सएप सुविधा वाले स्मार्टफोन जारी कर दिये गये हैं। एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि थाने-चौकियों के लैंडलाइन फोन बंद होने की शिकायतों के बीच आम जनता को 24 घंटे पुलिस उपलब्ध कराना जरुरी था। व्हाट्सएप नंबर के जरिए फोटो-वीडियो वाली सूचनाएं और शिकायत भी भेजी जा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी 10 पुलिस थानों और 3 महत्वपूर्ण चौकियों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि थाने-चौकियों के स्मार्टफोन वहीं रहें, थाने से बाहर उसकी मूवमेंट नहीं हो।
एसपी ने आम लोगों को यह नंबर जारी कर अपील की है कि वे जनहित और अपराध से संबंधित सूचनाएं इन नंबरों पर दे सकते हैं।
Saturday, 17 December 2016
मध्यप्रदेश: झाबुआ पुलिस हुई हाईटेक, हर थाने का एक व्हाट्सएेप नंबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment