मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई एक शादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग ही अंदाज देखने को मिला. भोपाल जेल ब्रेक के दौरान शहीद हुए रमाशंकर यादव की बेटी के विवाह में मुख्यमंत्री ने पिता की भूमिका में नजर आए.
दिवाली की रात भोपाल सेंट्र्रल जेल में ड्यूटी करते हुए शहीद शहीद हुए जेल प्रहरी रमाशंकर यादव की बेटी सोनिया ने शुक्रवार रात को सुनील के साथ सात फेरे लिए. हलालपुर स्थित लैंडमार्ग गार्डन में हुए इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारात लेकर पहुंचे दूल्हे सुनील का स्वागत किया. उन्होंने सोनिया को पिता की कमी महसूस न हो इसलिए मांगलिक पूजा में भाग लिया. मुख्यमंत्री विवाह के दौरान वरमाला और अन्य रस्मों के दौरान उपस्थित रहे.
इस अवसर पर उन्होंने सोनिया को मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 का नियुक्ति पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री चौहान ने वर-वधु सुनील और सोनिया को आशीर्वाद दिया, उपहार दिये और उनके सुखी जीवन की कामना की.
Saturday, 10 December 2016
शहीद की बेटी की शादी में पिता की भूमिका में सीएम, दहेज़ में दी नौकरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment