नई दिल्ली, दिसंबर 22: भारतीय स्टार गेंदबाज और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने बेहतरीन खेल के प्रदर्शन से प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी जीत लिया है। बता दे कि अश्विन यह पुरस्कार जीतने वाले तीसरे भारतीय कुल मिलाकर 12वें खिलाड़ी हैं। अश्विन से पहले राहुल द्रविड़ (2004) और सचिन तेंदुलकर (2010) सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी जीत चुके हैं।
इसके अलावा अश्विन आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुने गए हैं। इसके साथ ही अश्विन राहुल द्रविड़ के बाद दूसरे ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक वर्ष में दो आईसीसी पुरस्कार जीते हैं।
अश्विन ने 14 सितंबर 2015 से लेकर 20 सितंबर 2016 के बीच 8 टेस्ट मैचों में दमदार प्रदर्शन कर 48 विकेट लिए और साथ ही 336 रन बनाए। इसके अलावा इसी दौरान अश्विन ने 19 टी-20 में अश्विन ने 27 विकेट भी लिए है।
यह पुरस्कार मिलने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ' इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने से मैं बहुत खुश हूं। आईसीसी का वर्ष का बेहतरीन क्रिकेटर बनकर सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के नक्शेकदम पर चलना बहुत अच्छा अहसास है। इस वर्ष का आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर बनना सोने पे सुहागा जैसा है।'
ऑफ स्पिनर ने कहा, 'मैंने यह जो महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की उसके लिए कई लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। पिछले दो साल बेहतरीन रहे लेकिन यह साल तो विशिष्ट रहा। मैंने जिस तरह से गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तथा अपनी भूमिका निभाई वह ध्यान देने योग्य है। जहां तक मेरा संबंध है, तो मेरे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण वे लोग हैं जिनका मेरी सफलता में हाथ रहा है।
अश्विन ने कहा, 'मैं यह पुरस्कार अपने परिवार को समर्पित करता हूं। मैं आईसीसी और विशेषकर अपने साथियों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं टीम की सफलता के लिए सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद हम बदलाव के दौर से गुजरे। एक युवा (टेस्ट) कप्तान (विराट कोहली) ने कमान संभाली और हम सही राह पर आगे बढ़े और अब हमारे पास एक नई टीम है।'
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment