नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में एससी-एसटी छात्रों को दिए जाने वाले स्कॉलरशिप में बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 31 शिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा के लिए दलित छात्रों को 10 स्कॉलरशिप बांटी जानी थी, लेकिन इन शिक्षण संस्थानों द्वारा बांटी गई स्कॉलरशिप में छात्रों के नामों में गड़बड़ी पाई गई है।
किन-किन राज्यों में हुआ घोटाला?
मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा राज्यों में ये स्कॉलरशिप घोटाला किया गया है। स्कॉलरशिप घोटाले की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन छात्रों को ये स्कॉलरशिप दी गई है उन्होंने कभी उस शिक्षण संस्थान में कोई परीक्षा दी ही नहीं है। छात्रों को ये स्कॉलरशिप 2013-14 के सत्र में दी गई थी। घोटाले की जांच फिलहाल आंध्र प्रदेश में चल रही है। विशाखापट्टनम में जिन 15 छात्रों के स्कॉलरशिप दी गई है जांच में सामने आया है कि उन्होंने कभी परीक्षा ही नहीं दिया है।
कैसे हुआ घोटाला?
जांच में सामने आया है कि छात्रों के नामों में गड़बड़ी कर स्कॉलरशिप का गबन किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों के नामों को बदलकर स्कॉलरशिप बंटवाई गई है। घोटाला करने वालों ने गरीब-मजदूरों के बच्चों पर स्कॉलरशिप उठाई है। जबकि कुछ स्कॉलरशिप उन छात्रों के नाम पर लिया गया है जिन्होंने कुछ माह बाद ही शिक्षण संस्थान छोड़ दिया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment