आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 02.01.18 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।
आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय महाभागाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से तरक्की के योग बनते है।
आज का विशेष उपाय: तरक्की पाने हेतु हनुमान मंदिर में दूध-शहद चढ़ाएं।
मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा।
वृष: शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
मिथुन: अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क: आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।
कन्या: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।
तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा।
वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकार उलझन पैदा होगी।
धनु: पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
मकर: आंखें मूंद कर कार्य न करें। पार्टनर रोगग्रस्त होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
कुंभ: सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।
मीन: मनसूबे कामयाब होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
No comments:
Post a Comment