श्रीलंकाई टीम को भारत आने से एयरपोर्ट पर रोका, खेल मंत्री की मंजूरी के बाद आज होगी रवाना - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 6 December 2017

श्रीलंकाई टीम को भारत आने से एयरपोर्ट पर रोका, खेल मंत्री की मंजूरी के बाद आज होगी रवाना

श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा ने वनडे सीरीज के लिए भारत आने वाली टीम के 9 सदस्यों को रवाना होने पहले ही कोलंबो एयरपोर्ट पर रोक दिया. बताया जा रहा है खेल मंत्री टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और वह भारत दौरे के लिए चुनी गई टीम में बदलाव चाहते थे.

टीम के 9 खिलाड़ी सोमवार रात कोलंबो हवाई अड्डे जा रहे थे जब उन्हें वापस लौटने के लिये कहा गया. हालांकि बाद में खेल मंत्री की मंजूरी को बाद टीम को भारत जाने की इजाजत दे दी गई है और बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे. टीम के बाकी सदस्य पहले ही भारत में में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. श्रीलंका क्रिकेट इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है, उनकी टीम ने इस साल 21 वनडे मैच गंवाये जबकि सिर्फ 4 मैच में जीत दर्ज की.

खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि खेल मंत्री जयसेकरा इससे नाराज हैं कि टीम चयन को उनकी अंतिम मंजूरी मिलने से पहले ही खिलाड़ियों को रवाना होने की अनुमति दी गयी. श्रीलंका के खेल मंत्री को 1973 के कानून से प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले राष्ट्रीय टीम में बदलाव करने का अधिकार मिला हुआ है. मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट ने जो टीम चुनी है उसमें जयसेकरा कम से कम दो बदलाव करने के लिये कह सकते हैं.

भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले श्रीलंका टेस्ट कप्तान दिनेश चंदीमल को 16 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है. श्रीलंका टीम भारत में 3 मैच की वनडे सीरीज खेलने के लिए आ रही है. सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को धर्मशाला, दूसरा 13 दिसंबर को मोहाली और तीसरा 17 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेलेगी.

श्रीलंका की वनडे टीम

तिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, धनुष्का गुणतिलका, लाहिरू तिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला, चतुरंगा डि सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सदीरा समरविक्रम, धनंजय डिसिल्वा, दुशमंत चमीरा, सचित पातिराना और कुसाल परेरा.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status