हर कपल की लाइफ में आती हैं ये Romantic Situations - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 21 November 2017

हर कपल की लाइफ में आती हैं ये Romantic Situations

पार्टनर जब खुश होते हैं तो रोमांस के जरिए एक-दूसरे पर प्यार जाहिर करते हैं। प्यार के इस खूबसूरत अंदाज को हर कपल एंज्वाय करना चाहता है। रिलेशनशीप में कुछ प्यार और लड़ाई होना आम बात है। कुछ ऐसे मौके भी होते हैं जो हर शादीशुदा कपल की जिंदगी में जरूर आते हैं। जिनके बारे में सोच प्यार भरी यादें फिर से तरोताजा हो जाती हैं। आइए जानें कुछ प्यार भरी नोक-झोंक के बारे में। 
बहस के बाद प्यार
किसी न किसी बात पर पति-पत्नी के बीच बहस हो जाने पर एक दम शांति छा जाना और फिर मुस्कुराहट के साथ एक दूसरे की तरफ देखने का अलग ही मजा है। आपने भी कभी न कभी यह पल जरूर एंज्वाय किए होंगे। 


प्यार भरा हग
पती-पत्नी के बीच वैसे तो बहुत बार प्यार के लम्हें आते हैं लेकिन कई बार ऐसा मौका भी आता है जब पार्टनर आपको बिना किसी कारण कस कर गले लग लें। इस चीज की खुशी आप किसी को शब्दों में ब्यान नहीं कर पाते। 
सिरदर्द और मसाज
सारा दिन काम करने के बाद पत्नी के सिरदर्द की शिकायत करने पर पार्टनर का उसे प्यार से मसाज देना और शरारत से हाथ गले के आस-पास खिसका लेना। एक पल में सिप दर्द ठीक कर देते हैं। जब वो सो जाएं
थकावट के बाद आपका सो जाना और अचानक आंख खुलने पर पार्टनर का प्यार भरे तरीके से देखना बहुत रोमांटिक पल है। जिंदगी में एक न एक बार हर पार्टनर इस सिचुएशन से जरूर गुजरता है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status