केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 16 November 2017

केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

केरल में परिवहन मंत्री थॉमस चांडी के इस्तीफे के बाद यहां की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है. चांडी पर जमीन कब्जा कर रिसॉर्ट बनाने का आरोप है. इसका खुलासा अलाप्पुझा की कलेक्टर टीवी अनुपमा ने अपनी रिपोर्ट में किया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में केरल सरकार के और भी मंत्री और विधायकों पर भी आंच आ सकती है.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
इस मामले का खुलासा कर केरल सरकार की नाक में दम करने वाली आईएएस अफसर टीवी अनुपमा के बारे में कहा जाता है कि जब अगस्त 2017 में उनकी पोस्टिंग अलाप्पुझा में हुई थी तो किसी ने यह उम्मीद भी नहीं की थी कि एक महिला अफसर के कारण केरल के सबसे अमीर मंत्री थॉमस चांदी को इस्तीफ़ा देना पड़ेगा.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
टीवी अनुपमा के इस एक्शन की तारीफ लोग इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अलाप्पुझा ने दबदबा रखने वाले मंत्री को ही इस्तीफ़ा तो दिलवा दिया. साथ ही केरल की राजनीति में भी भूचाल ला दिया.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
मालूम हो कि मल्लापुरम जिले के मरान्चेरी में जन्मी अनुपमा ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की थी. वे बिट्स पिलानी गोवा से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
2010 बैच की आईएएस अफसर अनुपमा अलाप्पुझा की कलेक्टर बनने के पहले फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कमिश्नर थी. इसके पहले वे केरल के सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट की भी डायरेक्टर रह चुकी हैं.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
2015 में वे सबसे पहले तब सुर्खियों में आई थीं जब फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कमिश्नर रहते हुए उन्होंने उन कंपनियों और और डीलर्स के रैकेट को पकड़ा था जो सब्जियों और फलों में पेस्टिसाइड मिलाकर उन्हें बेचा करते थे.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
बता दें कि अनुपमा ऑर्गेनिक फार्मिंग को भी केरल और तमिलनाडु में प्रमोट करने के लिए जानी जाती हैं. उनकी इस पहल से अब तक सैकड़ों किसान ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं.
केरल की इस महिला IAS के खुलासे से सबसे अमीर मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
अनुपमा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उनके पति क्लिंसटन कोच्चि में आईटी एंटरप्रेन्योर हैं. उनके पिता के. के बालासुब्रमण्यम एक पुलिस अफसर थे, जबकि उनकी मां टीवी रमानी इंजीनियर रह चुकी हैं. 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status