लड़की को झांसा देकर बेचने पहुंच गए दिल्ली की मंडी, लाखों में हो गई डील, लेकिन... - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 24 November 2017

लड़की को झांसा देकर बेचने पहुंच गए दिल्ली की मंडी, लाखों में हो गई डील, लेकिन...

पटना । पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को पहले शादीशुदा युवक ने प्यार के जाल में फंसाया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे लेकर बिहार से दिल्ली लेकर पहुंच गए और कोठे पर बेचने की डील फाइनल कर दी। लेकिन, उन्हें पता नहीं था कि वो पुलिस की चंगुल में फंस गए हैं। पुलिस की होशियारी से एक लड़की जिस्म की मंडी में बेचे जाने से बच गई।

बिहार के रहने वाले अमर और रंजीत ने इंटरनेट पर जीबी रोड के कोठों के वीडियो देखे थे। उन्हीं वीडियो में एक कोठे के अंदर बोर्ड पर लिखा मोबाइल नंबर नजर आया। दोनों को लगा कि ये कोठे वालों का नंबर है। दोनों उस पर कॉल करके लड़की बेचने की डील करने लगे।

दिल्ली पुलिस ने कमला मार्केट एसएचओ का सरकारी मोबाइल नंबर कोठों के अंदर दीवारों पर लिखवा रखा है।नंबर इस मकसद से लिखे गए हैं कि कोठों पर कुछ भी गलत होने पर विक्टिम सीधे एसएचओ से संपर्क कर सके, लेकिन बिहार के इन दोनों आरोपियों को ये नहीं मालूम था कि वे खुद ही जाल में फंसने वाले हैं।

जब आरोपियों का कई बार फोन आया तो एसएचओ सुनील कुमार ने खुद कोठा मालिक बनकर डील कर ली। दो सिपाहियों को सादे कपड़ों में खरीदार बनाकर भेजा गया। खरीद-फरोख्त की फाइनल रकम तय हुई और 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए। जैसे ही आरोपी लड़की को खरीदारों के सामने लाए, पुलिस टीम ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। लड़की को सेफ कस्टडी में ले लिया।



पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी बिहार से लड़की को बहलाकर यहां पर लाए थे। पुलिस के मुताबिक अमर शादीशुदा है और जल्द पैसा कमाने के लालच में इसने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया था। उसने अपने साथी रंजीत के साथ उसे जीबी रोड पर बेचने की साजिश रच डाली।



आरोपियों के पहले फोन पर ही सुनील कुमार का माथा ठनक गया था, इसलिए वे कोठा मालिक बनकर ही बात करते रहे। दो लाख 30 हजार में लड़कियों का सौदा तय किया गया, 20 हजार एडवांस दिए गए और जैसे ही यह दोनों लड़की को लेकर आए पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल दोनों आरोपी एक दिन की रिमांड पर हैं और लड़की को शेल्टर होम में रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status