अर्शी ने प्रियांक को दी जूता मारने की धमकी, रो पड़ीं हिना - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 23 November 2017

अर्शी ने प्रियांक को दी जूता मारने की धमकी, रो पड़ीं हिना

बिग बॉस के इस सीजन में जब भी घरवालों को लग्जरी बजट कार्य दिया गया, घरवालों ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें बजट की राशि नहीं मिल पाई. बीते एपिसोड में एक बार फिर बिग बॉस ने घरवालों को लग्जरी बजट कार्य दिया गया था. इस कार्य में भी घरवालों ने अपने आपसी झगड़ों को इस तरह शामिल किया कि मुद्दा कहीं से कहीं और पहुंच गया.

दरअसल इस लग्जरी बजट कार्य में घरवालों को एक अदालत लगानी थी. इस अदालत में अर्शी खान और हितेन तेजवानी के बीच तलाक का मुकदमा चलना था. इसके लिए घरवालों को दो हिस्सों में बांटा गया. एक हिस्सा अर्शी के परिवार वालों का था. इसमें शिल्पा, विकास और पुनीश शामिल थे. दूसरा हिस्सा हितेन के घरवालों का था, इसमें आकाश, लव और हिना शामिल थे.

सपना और बंदगी को जज बनाया गया था. हिना को हितेन की तरफ से और विकास को अर्शी की तरफ से केस लड़ना था. लेकिन जैसी ही केस की कार्यवाही शुरू हुई, मामला अर्शी और हितेन की बजाय अर्शी और हिना की लड़ाई पर पहुंच गया. इस सबके बीच हिना बुरी तरह घिरी हुईं नजर आईं. वो कई बार रोईं और चिल्लाईं और फिर उन्होंने यहां तक कहा कि वो इस घर में और नहीं रह सकतीं. इस दौरान अर्शी का गुस्सा भी कई बार फूटा, उन्होंने प्रियांक को जूता मारने तक की धमकी दे डाली.

यही नहीं उन्होंने हिना को भी चेतावनी दी कि अगर वो उनकी लाइफ के बारे में पर्सनल बातें करेंगी, तो वो उन्हें छोड़ेंगी नहीं. दिलचस्प बात ये रही कि इस सबके बीच भी हितेन अपनी मौजूदगी कहीं दर्ज नहीं करा पाए. बता दें कि इस केस के दौरान दोनों तरफ के वकीलों को ये कोशिश करनी थी कि वो हितेन और अर्शी के तलाक की वजहों को सामने लाएं, लेकिन मुद्दा दोनों पक्षों की निजी गलतफहमियों औऱ तकरार की तरफ खिंच गया.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status