लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप, आरोपी कर्नल गिरफ्तार - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 23 November 2017

लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप, आरोपी कर्नल गिरफ्तार

थल सेना के प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) में शिमला में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से बलात्कार करने के आरोप में 56 साल के एक कर्नल को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती ने सोमवार को पुलिस थाने में आरोपी कर्नल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच अधिकारियों द्वारा शुरूआती जांच के बाद बुधवार को आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच के बाद आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह कर्नल से फोन पर बात करती थी। मंगलवार को कर्नल ने उसे अपने यहां आमंत्रित किया था। पीड़िता के वहां पहुंचने के बाद कर्नल ने मौके का फायदा उठाकर उसका रेप कर दिया। पुलिस अधीक्षक एस सम्बाशिवन ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने और कर्नल की गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन उन्होंने आरोपी कर्नल की पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को आज यानि गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status