हिना ने कुर्बान किया सॉफ्ट टॉय, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 16 November 2017

हिना ने कुर्बान किया सॉफ्ट टॉय, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान लगातार सोशल मीडिया पर लोगों का शिकार बन रही हैं. हाल के एपिसोड में दोस्तों के लिए अपनी फेवरेट चीज को कुर्बान करने का टास्क दिया गया था. इस टास्क में हिना को अपने फेवरेट टॉय को लव के लिए खत्म करना था. इस दौरान हिना ने इतना मेलोड्रामा फैलाया कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया.

बता दें कि लव त्यागी को नॉमिनेशन से बचाने के लिए हिना खान को अपने आठ साल पुराने सॉफ्ट ट्वॉय की बलि देनी पड़ी. जैसे ही हिना को इस बात का पता चला कि उन्हें अपने पूह को पेंट से नहलाना पड़ेगा तो वो एकदम परेशान होकर रोने लगीं.

इस दौरान शिल्पा शिंदे और अर्शी खान ने जमकर हिना का मजाक उड़ाया. वहीं प्रियांक अपनी दोस्त हिना का साथ देते नजर आए. लेकिन हिना का ड्रामा सोशल मीडिया पर काफी हिट रहा. लोगों ने उनके पूह को लेकर पोस्ट करने शुरू कर दिए.

वहीं दूसरी तरफ इस वीकेंड के लिए हिना खान, बेनफ्शा सूनावाला और सपला चौधरी को नॉमिनेट किया गया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस हफ्ते कोई भी घरवाला बेघर नहीं होगा. इन तीनों कंटेस्टेंट में से एक को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा जिसका पता घरवालों को नहीं होगा. घर में अपनी बड़ी-बड़ी बातों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली टीवी एक्ट्रेस हिना को इस हफ्ते सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status