राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 नवंबर 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 23 November 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 नवंबर 2017)

मेष (Aries): व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और उससे लाभ भी होगा। कार्य में सफलता मिलने में बाधा आ सकती है लेकिन मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। परिजनों और सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।
वृषभ (Taurus) : परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।
मिथुन (Gemini): दिन अनुकूलता भरा और लाभदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है।
कर्क (Cancer): व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
सिंह (Leo): प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना होगा।
कन्या (Virgo) : आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना हो सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio): कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी।
धनु (Sagittarius) : आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साहित तथा प्रफुल्लित रहेंगे। कहीं यात्रा होने की संभावना है।
मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों से आप सराबोर होंगे। मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या बाहर घूमने जाने का अवसर मिलेगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन सब तरह से लाभ देने वाला है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण टेंशन वाला रहेगा।
मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही से धन मिल सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status