इराक-ईरान सीमा पर भीषण भूकंप, 135 की मौत, सैकड़ों लोग घायल - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 13 November 2017

इराक-ईरान सीमा पर भीषण भूकंप, 135 की मौत, सैकड़ों लोग घायल

ईरान-इराक सीमा पर आए भीषण भूकंप में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 7.3 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र इराकी शहर हलबजा से 31 किलोमीटर दूर था.

 स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात 9.20 बजे आए इस भूकंप के झटके कई इरानी शहरों में भी महसूस किए गए और कम से कम आठ गांव तबाह हो गए. इस कारण कई स्थानों में शहर मलबे में तब्दील हो गए और कई जगहों पर भूस्खलन की भी खबर है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में खासी दिक्कतें आ रही हैं.

ट्विटर पर कई लोगों ने इस भूकंप से जुड़े कई वीडियो डाले हैं, जिसमें हिलती इमारतों से भागते लोग और कई मलबे में तब्दील हो चुकी इमारतें दिख रही हैं. पहला वीडियो कुवैत का है, जहां एक रेस्त्रां में बैठे लोग घबराकर वहां से निकलते दिख रहे हैं.
वहीं इजरायली मीडिया ने भी देश के कई हिस्सों में भूंकप महसूस होने की खबर दी है.

ईरान में हाल के वर्षों में आया यह सबसे भयानक भूकंप है. इससे पहले वर्ष 2003 में दक्षिण पूर्वी कर्मन प्रांत के बाम में ऐसे ही तेज भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 31,000 लोगों की मौत हो गई और पूरा शहर ढह गया था.  

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status