असिन के घर आई नन्हीं परी, सबसे पहले अक्षय कुमार ने दी बधाई - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 25 October 2017

असिन के घर आई नन्हीं परी, सबसे पहले अक्षय कुमार ने दी बधाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन थोट्टुमकल ने एक बेटी को जन्म दिया है. रेडी और गजिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी असिन ने पिछले साल मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपनी खुशी का इजहार सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर किया है.

असिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा, 'हमें बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें परी जैसी बेटी हुई है. आप सब के प्‍यार और दुआओं के लिए शुक्रिया. वह मेरे जन्‍मदिन का सबसे प्‍यारा तोहफा है.' गौरतलब है कि असिन का कल (26 अक्टूबर) जन्मदिन है. असिन 26 अक्टूबर को 32 साल की हो जाएंगी. इसके बाद बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने सबसे पहले असिन और राहुल को ट्वीट करते हुए बधाई दी है. अक्षय ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह बच्चे को अपने गोद में लिए हुए हैं.
गौरतलब है कि फिल्मों में काम कर चुकीं असिन ने शादी के बाद ही फिल्मों से सन्यास ले लिया था. फिल्म 'खिलाड़ी 786' में असिन ने अक्षय कुमार के साथ काम किया और अक्षय ने ही असिन और राहुल को भी मिलवाया था. अक्षय, असिन के बेहद करीबी दोस्तों में से एक हैं. असिन की आखिरी फिल्म 'ऑल इज वेल' 2015 में आई थी, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थें.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status