एशिया यात्रा के दौरान एशिया शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे डोनाल्ड ट्रंप - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 25 October 2017

एशिया यात्रा के दौरान एशिया शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयार्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने एशिया की अपनी यात्रा के अंत में अहम एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप 14 नवंबर को अमेरिका लौटेंगे और इसी दिन फिलीपीन में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) आयोजित किया जाएगा. ट्रंप दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जिसका आयोजन भी एक दिन पहले फिलीपीन में किया जाएगा लेकिन वह अतिरिक्त दिन नहीं रुकेंगे.

अमेरिका का एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ईएएस में शामिल होगा. ईएएस में दर्जन भर से अधिक एशियाई देशों के साथ साथ आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और रूस भी शामिल हैं. व्हाइट हाउस ने ट्रंप के इस सम्मेलन में शामिल नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया. एशिया की अपनी पहली यात्रा में ट्रंप पांच देशों में जाएंगे.

इस 12 दिवसीय यात्रा में उनका अंतिम पड़ाव फिलीपीन होगा. ऐसी संभावना है कि इस यात्रा के दौरान ट्रंप क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों से मांग करेंगे कि वे उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने का दबाव बनाएं. वह इस यात्रा में अमेरिका के आर्थिक हितों के संबंध में भी बात करेंगे.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status