राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 अक्टूबर 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 30 October 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 अक्टूबर 2017)

मेष (Aries): सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ आज समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।


वृषभ (Taurus): नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगा। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होगी। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। विरोधियों के साथ वाद-विवासिंह (Leo): मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रह सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, ऐसी आशंका है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी। व्यापारियों को साझेदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। आफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला (Libra): कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकेंगे, ऐसी आशंका दिखती है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने की संभावना है, सावधान रहें।

धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ देगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी।

मकर (Capricorn): न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी परेशानियों से बचेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करना होगा। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ हो सकती है।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रफुल्लता से पूरा दिन व्यतीत होगा।

मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।द में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी होगी।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक व्यवहार हावी रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी हो सकती है। अनैतिक कामवृत्ति और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, क्रोध को हावी ना होने दें। आज वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। कुटुंबीजनों के साथ विवाद होने की आशंका है। आर्थिक तंगी रह सकती है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status