मिताली की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कोहली कर बैठे बड़ी गलती - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 13 July 2017

मिताली की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कोहली कर बैठे बड़ी गलती

दिल्ली(राहुल): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आईसीसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं बल्लेबाज बन गई है। उनके इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मिताली को बधाई देते हुए एक बड़ी गलती कर बैठे।

आखिर क्या हुई गलती?
दरअसल, कोहली ने अपने ऑफीशियल फेसबुक पेज पर उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। लेकिन कोहली ने गलती करते हुए मिताली राज की जगह पूनम राउत की तस्वीर शेयर कर दी। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘‘ भारतीय क्रिकेट के लिए एक महान क्षण। आज महिला एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में सर्वोच्च स्कोरर बना है। चैंपियन स्टफ!
लोगों ने करवाया गलती का एहसास
मिताली की जगह पूनम राउत की तस्वीर शेयर करने के बाद कोहली की लोगों ने खूब खिंचाई की। लोगों ने पोस्ट के नीचे कमेंट्स करते हुए उनको गलती का एहसास करवाया और बताया कि यह तस्वीर मिताली राज की नहीं बल्कि पूनम राउत की है। एक यूजर ने कोहली को सलाह देते हुए कहा कि पोस्ट करने से पहले दो बार जरुर सोचें।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status