व्यापम के बाद मध्य प्रदेश में प्याज और दाल घोटाला - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 29 July 2017

व्यापम के बाद मध्य प्रदेश में प्याज और दाल घोटाला

शिवराज सिंह की सरकार पर दालों और प्याज़ की ख़रीद में घोटाले के आरोप लग रहे हैं. मध्य प्रदेश के सरकारी बाबुओं पर दो ज़िलों सीहोर और धार में पैदावार से ज़्यादा प्याज़ ख़रीदने का आरोप लगा है.
राज्य सहकारी विपणन संघ यानी की मार्कफेड के अफसरों पर आरोप है. सूबे की सरकार ने किसानों से 8 रुपये किलो के हिसाब से 700 करोड़ रुपये की प्याज़ खरीदा.अब आरोप ये लग रहा है कि सीहोर और धार ज़िले में जितना प्याज़ खरीदा गया उतना तो पैदा ही नहीं हुआ. 
बाज़ार में इस वक्त मूंग दाल के दाम 3500 रुपये के आसपास हैं जबकि सरकार 5,225 रुपये क्विंटल के हिसाब से खरीद रही है. तुअर का बाज़ार मूल्य 3500-4000 रुपये क्विंटल है. लेकिन सरकारी दाम 5,050 रुपये है. रिकॉर्ड के मुताबिक 10 जून से अब तक राज्य सरकार ने सवा लाख किसानों से 1400 करोड़ रुपये की मूंग, उड़द औऱ तुअर खरीदी है.
आरोप के मुताबिक मार्केफेड ने डेढ़ हजार किसानों से 15 करोड़ में 1200 टन तुअर और 1500 टन मूंग दाल खरीदी थी. आरोप है कि जिन किसानों से ये खरीदा गया उनका कोई अता पता नहीं. जांच में सामने आया है कि दस्तावेजों में दाल ढोने वाली 300-400 ट्रॉली के नंबर डले हैं. किसानों का नाम भी लिखा हुआ है. लेकिन उनके पिता का नाम और पता भी गायब है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status