बिजनौर: बस-कार टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 4 घायल - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 6 July 2017

बिजनौर: बस-कार टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार की सुबह एनएच-74 पर एक रोडवेज बस और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक घटना धामपुर थानाक्षेत्र की है. इनोवा कार सवार लोग लखीमपुर से दिल्ली जा रहे थे तभी कार की टक्कर बस से हो गई. हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल 4 बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन की टीम मौके पर पहुंच गई है.

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे.

एसडीएम बिजनौर सतेन्द्र सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चों की मौत हुई है जबकि चार अन्य घायल हैं.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status