जम्मू- कश्मीर: लश्कर कमांडर जिब्रान समेत 3 आतंकी ढेर - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 18 July 2017

जम्मू- कश्मीर: लश्कर कमांडर जिब्रान समेत 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर: कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अनंतनाग के वानी हमा गांव में 3 आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इलाके में अभी और आतंकी हो सकते हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला किया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारी के मुताबिक सेना ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने बिजबेहरा के निकट सेना के एक काफिले के आखिरी वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारी जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। अधिकारी ने बताया कि बिजबेहरा के अरवानी के रहने वाले हाजी अब्दुल्ला (60) को बाईं जांघ पर गोली लगी है। बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status