राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 जुलाई 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 29 July 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 जुलाई 2017)

मेष (Aries): आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आपके लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह गणेशजी देते हैं।

मिथुन (Gemini): भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से संबंध न बांधने की गणेशजी आज आपको सलाह देते हैं। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिएगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। संबंधों में भावुकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह गणेशजी देते हैं।

कन्या (Virgo):
 गणेशजी कहते हैं कि आप वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बांध सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिकरूप से समृद्धि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ्य और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

धनु (Sagittarius):
 गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। समय आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं व मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है, परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेंगे। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।

कुंभ (Aquarius): 
आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में क्रोध की भावना रहेगी, जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें ऐसी गणेशजी की सलाह है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आप के मन को शांत बनाएंगे।

मीन (Pisces):
 आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रतिदिन के क्रिया कलापों से निकलकर आप अपना समय आमोद-प्रमोद में बिता सकेगें। स्वजन, मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन के स्थल पर भेंट करके निकटता प्राप्त कर सकते हैं। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status