अब लड़कियों के स्विमसूट पर दिखाई देंगे 'भौंचक्के' ट्रंप - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 21 June 2017

अब लड़कियों के स्विमसूट पर दिखाई देंगे 'भौंचक्के' ट्रंप

लॉस एंजिलिस: गर्मी के इस मौसम में समुद्र के ठंडे-ठंडे पानी में छपाके मारने जा रहे, या स्विमिंग पूल में ही तैराकी के जौहर दिखाने वाले लोगों के लिए कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने ऐसा स्विमसूट लॉन्च किया है, जिस पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी हुई है। ट्रंप के 'भौंचक्के' चेहरे की तस्वीर वाला यह स्विमसूट मंगलवार को इंटरनैट पर सामने आया, और जल्द ही वायरल हो गया। अमरीका में ही तैयार किए गए इस स्विमसूट के बारे में कंपनी ने खुद ही कहा, "यह आपके शरीर के आकार को निखारता है, और इसका मकसद खुश करना है।"
कैलिफोर्निया की पोशाक कंपनी 'बिलवेड शर्ट्स' (क्चद्गद्यश1द्गस्र स्द्धद्बह्म्ह्लह्य) द्वारा स्विमसूट की बिक्री ४९.९५ अमरीकी डॉलर (प्रत्येक) की दर से की जा रही है, और इसे बदला या लौटाया नहीं जा सकेगा।  'बिलवेड शर्ट्स' ने मई माह में 'हेयरी चेस्ट' स्विमसूट की बिक्री भी शुरू की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करता रहा है। इस स्विमसूट को देखने पर किसी ऐसे पुरुष को देखने का आभास होता है, जिस के सीने पर बहुत बाल हैं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status