5 साल की दुल्हन की अाखिरी ख्वाहिश, 6 साल के ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 23 June 2017

5 साल की दुल्हन की अाखिरी ख्वाहिश, 6 साल के ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

एडिनबर्गः स्कॉटलैंड में एक अनोखी शादी का मामला सामने अाया है। जानकारी के मुताबिक, यहां दूल्हे की उम्र सिर्फ ६ साल और दुल्हन ५ साल की थी। इस क्रिश्चियन वेडिंग में रिंग नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को नेकपीस पहनाई। दुल्हन की एंट्री डिज़नी मूवी के गाने पर हुई। शादी में पवित्र किताब की पंक्तियां नहीं, बल्कि कविता पढ़ी गई।

दरअसल, ५ साल की एलीद पॉटर्सन एक गंभीर बीमारी न्यूरोबस्टाटोमा कैंसर से गर्सित है। डॉक्टरों के अनुसार वह चंद दिनों की मेहमान हैं। इसलिए उसके माता-पिता ने उसे अपनी विश-लिस्ट तैयार करने को कहा। लिस्ट में टॉप पर थी अपने बेस्ट फ्रेंड हैरिसन गियर से शादी करने की ख्वाहिश।

एलीद का जिस अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है, वहां की नर्सों से वह अक्सर कहती थीं कि उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है जिससे वह शादी करना चाहती हैं। एलीद की इस इच्छा को पूरा करने के लिए बेस्ट फ्रेंड हैरिसन और उसके परिवार ने पूरा सहयोग दिया।

दोनों परिवारों ने धूमधाम से इनकी शादी कराई, जिसमें करीब २०० लोग शामिल हुए। मैरिज हॉल को फेयरीलैंड की तरह तैयार किया गया। मेहमान भी परियों के लिबास में शरीक हुए।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status