महिला सुरक्षा का माहौल बनाने का जिम्मा संभाले राष्ट्रीय महिला आयोग - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 7 May 2017

महिला सुरक्षा का माहौल बनाने का जिम्मा संभाले राष्ट्रीय महिला आयोग

नयी दिल्लीः महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबद्ध एक स्थायी संसदीय समिति ने राष्ट्रीय महिला आयोग को महिलाओं की सुरक्षा का माहौल बनाने की जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश करते हुए कहा है कि उसे महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता पैदा करने, पुलिस को संवेदनशील बनाने और केंद्र तथा राज्य सरकारों की विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वयक की भूमिका निभानी चाहिए।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता करते हुये समिति ने कहा कि सरकारों के लगातार प्रयासों के बावजूद महिलाओं के जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकारों का निरंतर उल्लंघन हो रहा है।
इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि महिलाओं को लैंगिक हिंसा, भेदभाव और यौन प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status