यात्रियों की जिंदगी खतरे में डालकर ढाई घंटे तक सोता रहा पायलेट - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 7 May 2017

यात्रियों की जिंदगी खतरे में डालकर ढाई घंटे तक सोता रहा पायलेट

नई दिल्ली : पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइन्स (पीआईए) ने एक वरिष्ठ पायलट सेवामुक्त कर दिया है. कथित तौर पर इस पायलट पर आरोप है कि वह इस्लामाबाद-लंदन की उड़ान के दौरान ढाई घंटे के लिए यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डालकर सोता रहा. घटना की जानकारी मिलते ही पायलट को सेवामुक्त कर दिया गया है. कथित तौर पर ढाई घंटे के लिए सो गया था.
 डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अप्रैल की है, जब अमीर अख्तर हाशमी उड़ान भरते ही विमान की जिम्मेदारी एक प्रशिक्षु पायलट को सौंपकर यात्री कक्ष में सो गया.
इस फ्लाईट में 305 यात्री सवार थे जिनकी परवाह किये बगैर पायलट सोने चला गया. पाकिस्तान एयरलाइन्स पायलट्स एसोसिएशन (पीएएलपीए) के पूर्व अध्यक्ष हाशमी के खिलाफ कार्रवाई करने से पीआईए पहले बच रहा था, लेकिन बाद में ऊपर से दबाव आने के बाद उसे ऐसा करना पड़ा.
 पीआईए के प्रवक्ता दनयाल गिलानी ने बताया है कि हाशमी जांच के चलते ड्यूटी पर नहीं है. उन्होंने इस मामले में और अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया. 26 अप्रैल को हाशमी पर फर्स्ट ऑफिसर अली हसन यजदानी के साथ लंदन जाने वाली उड़ान संख्या पीके-758 के संचालन का जिम्मा था

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status