फरियाद लेकर पहुंचा गायत्री प्रजापति का परिवार, सीएम योगी ने किया मिलने से इनकार - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 1 May 2017

फरियाद लेकर पहुंचा गायत्री प्रजापति का परिवार, सीएम योगी ने किया मिलने से इनकार

नई दिल्ली:  
गैंगरेप के आरोपों से घिरे सपा नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति का परिवार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सोमवार सुबह जनता दरबार में पहुंचा। गायत्री प्रजापति की पत्नी और दोनों बेटियां इस दौरान इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी लेकिन सीएम योगी ने उनसे मुलाकात करने से मना कर दिया।
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति फिलहाल जेल में बंद हैं। उनपर एक महिला से रेप करने और उसकी बेटी से ज्यादती की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। हाल ही में उनकी जमानत भी खारिज की गई है।
यही वजह है कि पूर्व मंत्री का परिवार 5 कालिदास स्थित सीएम योगी के आवास पर जनता दरबार में पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने सीएम से मिलने की बात कही लेकिन सीएम योगी ने इस बात की इजाजत नहीं दी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status