मैं 2019 में पीएम पद का उम्मीदवार नहीं: नीतीश कुमार - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 15 May 2017

मैं 2019 में पीएम पद का उम्मीदवार नहीं: नीतीश कुमार

नई दिल्ली। वैसे तो लोकसभा चुनावों में अभी दो साल का समय बाकी है लेकिन पीएम पद को लेकर राजनीतिक पार्टियों में अभी से ही चर्चाएं शुरू हो गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि  वे 2019 में होने वाले चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है। हम तो बिहार की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इतने बड़े मूर्ख नहीं हैं, हम जानते हैं कि हमारी पार्टी, जदयू छोटी-सी पार्टी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जनसमर्थन मिला है और उनमें क्षमता है इसीलिए वो प्रधानमंत्री हैं। 
नीतीश ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारा कोई एस्पाइरेंट नहीं, कौन इसमें इमर्ज करेगा यह अभी कहा नहीं जा सकता है। पांच साल पहले मोदी जी को कौन जानता था? लेकिन उनमें पीएम बनने की क्षमता थी इसीलिए आज वो पीएम हैं।
नीतीश कुमार ने लालू यादव की संपत्ति जांच के मामले में कहा की मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है। लालू पर जो आरोप लग रहे हैं उनका जवाब खुद लालू दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आरोप लग रहे हैं उसकी जांच केंद्र सरकार की एजेंसी कर सकती है, राज्य सरकार नहीं।
उन्होंने कहा कि दहेज लेनेवालों के यहां शादी में नहीं जायें, तभी दहेज प्रथा से मुक्ति मिलेगी, सरकार दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि  युवा पीढ़ी दहेज प्रथा के खिलाफ हो जाए इससे अच्छी बात क्या होगी, लेकिन कानूनी पहलू को देखना होगा। सीएम ने कहा कि जनचेतना से ही दहेज प्रथा और बाल विवाह पर रोक लग सकती है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status