UPCOMING FILMS: रणबीर-रणवीर के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगी आलिया - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 17 April 2017

UPCOMING FILMS: रणबीर-रणवीर के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगी आलिया

बॉलीवुड की सबसे क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट आने वाले दिनों में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। रणवीर के साथ वो 'गल्ली ब्वॉय' में काम करेंगी, जबकि रणबीर के साथ 'ड्रैगन' में वो स्क्रीन शेयर करेंगी।
इस साल आलिया की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म के हिट होने के बाद आलिया के पास दो अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और जल्द ही वो इन फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं।
आलिया से जब रणबीर और रणवीर के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने इन दोनों के साथ ही ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन रणवीर सेट पर बहुत एनेर्जेटिक होते हैं, इसलिए इनके साथ काम करने का अनुभव कुछ अलग होगा।'
ड्रैगन में अपने रोल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं अपने बेस्ट फ्रेंड अयान के साथ काम कर रही हूं। रणबीर अयान का भी अच्छा दोस्त है। मैं देखना चाहती हूं कि रणबीर कैसे इतना अच्छा काम करते हैं। बस यही मेरी तैयारी होगी। इसके अलावा अयान भी मार्गदर्शन करेगा ही।'

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status