नई दिल्ली| शराब को लेकर हर तरफ बवाल मचा हुआ है| जी हां पूरे देश में शराबबंदी को लेकर लोग सक्रिय हो गए है| बिहार में शराबबंदी के बाद हर तरफ इसकी मांग उठने लगी है लोग शराब बंद करवाने के लिए आवाज उठा रहे है| मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तो महिलाएं आगे बढ़कर शराब की दुकाने बंद करा रही है| लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कुछ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं| हाल ही में एक मामला सामने आय है जो कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली का है, जहां शराब की दुकाने खुलवाने को लेकर बवाल हो गया| लाठी चार्ज के बीच लोगों ने पथराव करते हुए गाड़ियां जला दीं| इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं|
मिली जानकारी के मुताबिक, रायसेन के बरेली में शराब दुकान खुलवाने ठेकेदार के साथ आए लोगों के साथ आबकारी टीम को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा| यहां गोली चलने की अफवाह से बवाल हो गया| पथराव के बीच लाठियां भांजी तो लोगों ने पांच गाड़ियों को जला दिया| एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को भोपाल रेफर किया गया है| इसके साथ ही रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद और इंदौर में जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा|
आपको बता दें कि यूपी में भी एंटी लिकर वुमेन ब्रिगेड ने कई स्थानों पर शराब की दुकानों पर हमला किया है| जबरन शराब की दुकाने बंद करवाने की कोशिश की गई| इस ब्रिगेड ने हापुड़, बुलंदशहर, मऊ, संभल, गोंडा में शराब की दुकानों को बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया| इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी की अटकलें तेज हो गई हैं| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में प्रदेश के आबकारी विभाग के साथ इस मामले पर बैठक की थी|
सुप्रीम कोर्ट ने भी शराब को लेकर हाल ही में एक आदेश जारी किया है| इसके अनुसार नेशनल हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों पर पाबंदी लगा दी गई है| इसके बाद से ही राज्य सरकारों और शराब के कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है| राज्य सरकारें और शराब कारोबारी इस आदेश से बचने के लिए भी कई उपाय खोज रहे हैं| वहीं गोवा में शराब व्यापारियों ने पर्यटन के नाम पर छूट की मांग की है|

No comments:
Post a Comment