MCD चुनाव : BJP का संकल्प पत्र जारी- 10 रु. में खाना, नया टैक्स नहीं - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 16 April 2017

MCD चुनाव : BJP का संकल्प पत्र जारी- 10 रु. में खाना, नया टैक्स नहीं

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव करीब हैं और इससे पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को संकल्प जारी किया। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं। मेनिफेस्टो में आधुनिक मशीनों से दिल्ली की सफाई करने के वादे से लेकर 10 रुपये में खाना देने का वादा किया गया है।

संकल्प पत्र दिल्ली में नया टैक्स नहीं लगने का वादा किया गया है। बीजेपी ने गरीबों की मदद और शिक्षा में सुधार करने का वादा और प्रदूषण रोकने के लिए वृक्षारोपण करने का वादा किया। मेनिफेस्टो में दिल्ली में पीएम मोदी के विजन को पूरा करने का वादा किया गया है।
मनोज तिवारी ने कहा कि पार्षद एवं निगम के पदाधिकारी हर महीने आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग करेंगे और उनकी समस्याएं समझेंगे। 500 वर्ग मीटर तक के प्लॉट के लिए नक्शा पास करने की अनिवार्यता को खत्म किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में वाटर प्यूरिफायर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने सबसे पहले मेनिफेस्टो जारी किया। बता दें कि दिल्ली के 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 26 को आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status