राजकोट. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में हैट्रिक तो कई लगी, लेकिन एक दिन में दो अलग-अलग मैचों में दो हैट्रिक का कारनामा शुक्रवार को आईपीएल में पहली बार हुआ. दिन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली, जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात लाॅयंस के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ हैट्रिक जमाया.
ऐसे बनी दोनों हैट्रिक: पहले कैच-कैच, फिर बोल्ड
संयोग से हैट्रिक का सीक्वेंस एक जैसा ही रहा. बद्री और टाई दोनों ने पहले दो विकेट कैच आउट के तौर पर और आखिरी विकेट बोल्ड के तौर पर लिया. एंड्रयू टाई ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए. यह उनके टी 20 करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस है. साथ ही यह आईपीएल में किसी डेब्यूटेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है.
किसने किसे किया आउट?
सैमुअल बद्री ने मुंबई के ओपनर पार्थिव पटेल, मिचेल मैक्लींघन और रोहित शर्मा को आउट कर हैट्रिक पूरी की, जबकि टाई ने अंकित शर्मा, मोनाज तिवारी और शार्दूल ठाकुर को आउट कर इतिहास रच दिया.
अब तक 16 हैट्रिक: ये है पूरी लिस्ट
- लक्ष्मीपति बालाजी(चेन्नई सुपरकिंग्स)
- अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स)
- मखाया एनटिनी (चेन्नई सुपरकिंग्स)
- युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब)
- रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स)
- युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब)
- प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स)
- अजित चंदीला (राजस्थान रॉयल्स)
- सुनील नरेन (कोलकाता नाइटराइडर्स)
- अमित मिश्रा (पुणे सुपरजाएंट्स)
- प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स)
- शेन वाॅटसन (राजस्थान रॉयल्स)
- अक्षर पटेल (किंग्स इलेवन पंजाब)
- सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- आंद्रे टाई (गुजरात लॉयंस)

No comments:
Post a Comment