मोदी सरकार के पास नक्सलियों से निपटने का हल नहीं : कांग्रेस - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 25 April 2017

मोदी सरकार के पास नक्सलियों से निपटने का हल नहीं : कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के घात लगाकर किए गए हमले में 26 जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय के अभाव का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के पास नक्सलियों से निपटने की कोई नीति नहीं है।कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस घटना पर कहा कि सुकमा हमले की पूरी जांच की जानी चाहिए।यह गुप्तचर ब्यूरो की असफलता रही है या समन्वय का अभाव रहा है, इसका खुलासा किया जाना चाहिए।सरकार के नक्सलियों से निपटने के कदमों की भी जानकारी दी जानी चाहिए।

CRPF महानिदेशक का पद रिक्त है

दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक का पद रिक्त है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है । ऐसा लगता है कि इसे भरना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है । इन सबसे स्पष्ट है कि नक्सलियों से निपटने के लिए सरकार के पास किसी नीति, योजना या दिशा का अभाव है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status